सरकारी निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों को मिले प्राथमिकता- धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जिस क्षेत्र में कोई विकास या निर्माण कार्य हो रहा है, वहां के लोगों को उसमें सहभागी बनाना आवश्यक है।सीएम तर्क दिया कि यदि किसी परियोजना से कोई दुष्परिणाम सामने आते हैं, तो सबसे पहले प्रभावित वही स्थानीय लोग होते हैं।इसलिए जरूरी है कि उन्हें योजनाओं का हिस्सा बनाया जाए। अच्छे कार्यों और विकास परियोजनाओं में भी स्थानीय लोगों का सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि विकास कार्यों से क्षेत्रीय लोगों को रोजगार और लाभ दोनों मिले। मुख्यमंत्री का मानना है कि यह नीति न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी बल्कि सामाजिक संतुलन भी बनाए रखेगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजनाओं में स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाई जाए। सरकार “जनभागीदारी” को विकास की कुंजी मानती है।उन्होंने विश्वास जताया कि इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता और स्थायित्व दोनों बढ़ेंगे।

 

पुष्कर सिंह धामी, सीएम, उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *